Honda Dio 125 X-Edition Launch: Price ₹87,733, Features & Look
Honda Dio 125 X-Edition Launch: Price ₹87,733, Features & Look
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने पॉपुलर स्कूटर डियो 125 का नया ‘X-एडिशन’ लॉन्च कर दिया है। इस नए एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका नया पेंट स्कीम और कॉन्ट्रास्टिंग रेड अलॉय व्हील्स हैं, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से बिल्कुल अलग पहचान देते हैं। हालांकि, मैकेनिकल तौर पर स्कूटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
होंडा डियो 125 X-एडिशन स्पोर्टी ग्राफिक्स और 8.3hp की पावर के साथ आता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹87,733 रखी गई है, जो स्टैंडर्ड बेस वैरिएंट से लगभग ₹1,000 ज्यादा है। वहीं यह टॉप-एंड ‘H-Smart’ वैरिएंट से करीब ₹3,950 सस्ता है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला TVS एनटॉर्क से होगा।
डिजाइन और कलर: नया डुअल-टोन अवतार
- कलर स्कीम: डियो 125 X-एडिशन में ब्लू और ग्रे का डुअल-टोन कलर कॉम्बिनेशन दिया गया है। बॉडी पर जगह-जगह रेड एक्सेंट्स इसे और ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं।
- अलॉय व्हील्स: इस स्कूटर का सबसे आकर्षक हिस्सा इसके ब्राइट रेड कलर के अलॉय व्हील्स हैं, जो सड़क पर इसे एक अलग पहचान देते हैं।
- लुक और स्टाइल: फ्रंट एप्रन पर लगा हेडलैंप और शार्प बॉडी लाइन्स इसे एग्रेसिव लुक देती हैं। पीछे की तरफ स्प्लिट ग्रैब रेल और स्पोर्टी मफलर (साइलेंसर) दिया गया है।
- होंडा डियो 125: इंजन और पावर
इस स्कूटर में 123.97cc का सिंगल-सिलेंडर PGM-FI इंजन मिलता है, जो OBD2-कंप्लायंट, फैन-कूल्ड, 4-स्ट्रोक SI इंजन है। इसमें eSP टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे स्कूटर साइलेंट और स्मूथ स्टार्ट होता है।
यह इंजन 8000 rpm पर 8.19 bhp की पावर और 4750 rpm पर 10.4 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही, यह स्कूटर E-20 कंप्लायंट पेट्रोल पर भी आसानी से चल सकता है।
