IPL 2026
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को आबू धाबी में आयोजित होगी। इस बार लीग में मिनी ऑक्शन कराया जा रहा है, जिसके लिए करीब 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। नीलामी से पहले ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन और भारत के वेंकटेश अय्यर के बड़ी रकम में बिकने की उम्मीद जताई जा रही है।
आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक मॉक ऑक्शन का आयोजन किया। इस मॉक नीलामी में कई बड़े और अनुभवी खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
अश्विन की मॉक ऑक्शन में अनसोल्ड रहे खिलाड़ी
इस मॉक ऑक्शन में स्टीव स्मिथ, डेवोन कॉनवे, बेन डकेट, मुजीब उर रहमान, अकील हुसैन, डेरिल मिचेल जैसे कई नामी खिलाड़ियों पर किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। अनसोल्ड रहने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहे:
- डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड)
- जेक फ्रेजर मैकगर्क (ऑस्ट्रेलिया)
- बेन डकेट (इंग्लैंड)
- जैकब डफी (न्यूजीलैंड)
- अकील होसेन (वेस्टइंडीज)
- मुजीब रहमान (अफगानिस्तान)
- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
- सीन एबॉट (ऑस्ट्रेलिया)
- डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)
- शाई होप (वेस्टइंडीज)
- विलियम ओ’रूर्के (न्यूजीलैंड)
- टॉम कर्रन (इंग्लैंड)
- डैनियल लॉरेंस (इंग्लैंड)
- लियाम डॉसन (इंग्लैंड)
- साकिब महमूद (इंग्लैंड)
- टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड)
- ब्यू वेबस्टर (ऑस्ट्रेलिया)
- रोस्टन चेज़ (वेस्टइंडीज)
- काइल मेयर्स (वेस्टइंडीज)
- ओली स्टोन (इंग्लैंड)
- तबरेज शम्सी (दक्षिण अफ्रीका)
- रीज़ा हेंड्रिक्स (दक्षिण अफ्रीका)
- डैनियल सैम्स (ऑस्ट्रेलिया)
- बेन ड्वार्शियस (ऑस्ट्रेलिया)
- कुसल परेरा (श्रीलंका)
- उमेश यादव (भारत)
- मोहम्मद वकार सलामखेल (अफगानिस्तान)
- जॉर्ज लिंडे (दक्षिण अफ्रीका)
- गुलबदीन नैब (अफगानिस्तान)
- विलियम सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
- जोशुआ टोंग (इंग्लैंड)
- चरिथ असालंका (श्रीलंका)
कैमरून ग्रीन बने मॉक ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी
अश्विन की मॉक नीलामी में कैमरून ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। उन्हें 21 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ियों पर भी मोटी बोली लगी।
मॉक ऑक्शन में सबसे महंगे बिके खिलाड़ी:
- कैमरून ग्रीन – 21 करोड़ रुपये (चेन्नई सुपर किंग्स)
- लियाम लिविंगस्टन – 18.5 करोड़ रुपये (कोलकाता नाइट राइडर्स)
- वेंकटेश अय्यर – 17.5 करोड़ रुपये (कोलकाता नाइट राइडर्स)
- रवि बिश्नोई – 10.5 करोड़ रुपये (सनराइजर्स हैदराबाद)
- जेसन होल्डर – 9 करोड़ रुपये (लखनऊ सुपर जायंट्स)
- मथीशा पथिराना – 7 करोड़ रुपये (दिल्ली कैपिटल्स)
- पृथ्वी शॉ – 5.25 करोड़ रुपये (कोलकाता नाइट राइडर्स)
- डेविड मिलर – 4.5 करोड़ रुपये (पंजाब किंग्स)
अश्विन की यह मॉक ऑक्शन न केवल फैंस के लिए दिलचस्प रही, बल्कि इससे यह भी संकेत मिला कि आईपीएल 2026 की असली नीलामी में कौन से खिलाड़ी फ्रेंचाइजी की पहली पसंद हो सकते हैं और किन पर टीमों को दोबारा सोचने की जरूरत पड़ सकती है।
