₹5,000 Se Saste Portable Projectors: Kahin Bhi Dekhein Movies & T20 Matches
बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे लाइव क्रिकेट मैच और मूवी
आने वाले दिनों में ICC T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान क्रिकेट प्रेमी टीवी और स्मार्टफोन से मानो चिपक जाते हैं और लाइव मैच देखते रहते हैं। अगर आप लाइव क्रिकेट मैच और फिल्मों का मज़ा बड़ी स्क्रीन पर लेना चाहते हैं, तो पोर्टेबल मिनी प्रोजेक्टर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
अमेज़न, फ्लिपकार्ट से लेकर स्थानीय बाज़ारों तक पोर्टेबल मिनी प्रोजेक्टर के कई विकल्प उपलब्ध हैं। यहां हम ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले कुछ ऐसे मिनी प्रोजेक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत ₹5,000 से कम है।
फ्लिपकार्ट पर मिल रहा सस्ता प्रोजेक्टर
फ्लिपकार्ट पर Steepify HY320 Mini 4K प्रोजेक्टर लिस्टेड है, जिसकी कीमत ₹3,600 है। इसमें 4K सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें इन-बिल्ट स्पीकर और वायरलेस कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है।
Portronics का मिनी प्रोजेक्टर
Portronics BEEM 440 एक स्मार्ट LED प्रोजेक्टर है, जो 720p HD रेज़ोल्यूशन के साथ आता है। अमेज़न सेल के दौरान इसकी कीमत ₹4,788 रहती है। इसमें Netflix, Prime Video और Hotstar जैसे इन-बिल्ट स्ट्रीमिंग ऐप्स मिलते हैं।
ZEBRONICS का पोर्टेबल प्रोजेक्टर
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान ZEBRONICS Zeb-Pixa Play ₹4,999 में उपलब्ध है। यह एक पोर्टेबल प्रोजेक्टर है, जिसमें इन-बिल्ट स्पीकर दिए गए हैं। इसमें 254 सेमी तक का बड़ा स्क्रीन साइज देखा जा सकता है।
Lifelong का पोर्टेबल प्रोजेक्टर
Lifelong का Lightbeam मिनी प्रोजेक्टर 720p HD रेज़ोल्यूशन और 4K सपोर्ट के साथ आता है। यह BigBasket पर ₹4,999 में लिस्ट है। यह Android 11 पर काम करता है और इसमें Wi-Fi सपोर्ट भी मिलता है।
अमेज़न पर मिल रहा यह पोर्टेबल प्रोजेक्टर
Amazon India पर E GATE Atom नाम का पोर्टेबल मिनी प्रोजेक्टर उपलब्ध है। इसमें 4K रेज़ोल्यूशन सपोर्ट दिया गया है। इसकी कीमत ₹4,870 है। इसमें Wi-Fi, ब्लूटूथ और स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
अगर आप बजट में रहते हुए लाइव क्रिकेट मैच और फिल्में बड़ी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं, तो ये पोर्टेबल मिनी प्रोजेक्टर आपके लिए एक स्मार्ट और किफ़ायती विकल्प साबित हो सकते हैं।
