धुरंधर’ में धमाल मचाने आ रहे हैं रणवीर सिंह – जानें स्टारकास्ट ने कितनी फीस ली!
धुरंधर’ में धमाल मचाने आ रहे हैं रणवीर सिंह – जानें स्टारकास्ट ने कितनी फीस ली!
रणवीर सिंह इस शुक्रवार अपनी दमदार एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इसमें भरपूर एक्शन, थ्रिल और रोमांच है। रणवीर के साथ फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं।
काफी समय से रणवीर सिंह एक बड़ी हिट का इंतज़ार कर रहे हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद आईं उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं। ऐसे में ‘धुरंधर’ उनके करियर के लिए संजीवनी साबित हो सकती है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह मल्टीस्टारर फिल्म अपने ट्रेलर और एक्शन सीक्वेंस की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है।
धुरंधर की स्टारकास्ट की फीस: किस एक्टर को मिली कितनी रकम?
1. रणवीर सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सबसे ज्यादा फीस रणवीर सिंह को मिली है। कहा जा रहा है कि उन्होंने इस एक्शन थ्रिलर के लिए करीब 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म में उनका इंटेंस और पावर-पैक्ड लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
2. संजय दत्त
संजय दत्त फिल्म में पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर एसपी चौधरी असलम की भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें इस फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
3. आर. माधवन
टैलेंटेड अभिनेता आर. माधवन फिल्म में इंडियन इंटेलिजेंस ऑफिसर अजय सान्याल का किरदार निभा रहे हैं। चर्चा है कि उन्हें इस भूमिका के लिए करीब 9 करोड़ रुपये की फीस मिली है।
4. अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना फिल्म में डकैत रहमान के अवतार में नजर आएंगे। उनके लुक की खूब चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 3 करोड़ रुपये मिले हैं।
5. अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल फिल्म में ISI ऑफिसर मेजर इक़बाल का रोल निभा रहे हैं। उनकी फीस लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
6. सारा अर्जुन
फिल्म की लीडिंग लेडी सारा अर्जुन ने अपने किरदार के लिए करीब 1 करोड़ रुपये चार्ज किया है। वह रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। दोनों के बीच उम्र का 20 साल का अंतर होने की वजह से सोशल मीडिया पर काफी बातें हो रही हैं।
