रिश्ते में मौसी लगती थी प्रेमिका… फैमिली शादी को नहीं थी तैयार, फिर कपल ने निकाला ये तरीका

रिश्ते में मौसी लगती थी प्रेमिका… फैमिली शादी को नहीं थी तैयार, फिर कपल ने निकाला ये तरीका

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी रचाकर अपने प्यार को मंजिल दे दी। खास बात यह है कि लड़की, लड़के की रिश्ते में मौसी लगती थी, जिसकी वजह से दोनों के परिवार पहले इस रिश्ते के खिलाफ थे।

कौशांबी के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के रहने वाले 24 वर्षीय कृष्णा कुमार और चित्रकूट की संजना पिछले कई सालों से एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन रिश्तेदारी और सामाजिक दबाव के चलते परिवार उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे, जिससे दोनों काफी परेशान थे।

मामला बढ़ने पर संजना ने उदिहीन खुर्द पुलिस चौकी में जाकर शिकायत की। पुलिस ने गंभीरता से सुनवाई की और दोनों परिवारों को बुलाकर समझाया। लगातार बातचीत और समझौते के बाद आखिरकार परिवार शादी के लिए मान गए।

फिर चौकी के पास बने मंदिर में कृष्णा और संजना ने एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली। कृष्णा ने संजना को मंगलसूत्र पहनाया और डीजे-बाजा के बीच पारंपरिक फेरे लिए गए।

शादी में दोनों परिवारों के लोग और ग्राम प्रधान मौजूद रहे, जिन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। दोनों ने कहा कि वे खुश हैं कि उनका प्यार सफल हुआ और पुलिस की वजह से उन्हें अपने रिश्ते को नाम देने का मौका मिला।

पुलिस ने इस मामले में अहम भूमिका निभाते हुए दोनों पक्षों को समझाया और प्रेमी जोड़े की मंदिर में शादी पूरी करवाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top