41 की उम्र में भी 21 जैसा ग्लो! जानिए ‘जवान’ एक्ट्रेस नयनतारा का ब्यूटी सीक्रेट
साउथ सुपरस्टार नयनतारा की दमदार एक्टिंग के तो सभी फैन हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती भी किसी से कम नहीं। 41 साल की उम्र में भी उनके चेहरे का नूर लोगों को हैरान कर देता है। बढ़ती उम्र के साथ उनका ग्लो और बढ़ता जा रहा है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उनकी स्किन और हेयर का ये नेचुरल ग्लो का सीक्रेट क्या है। एक इंटरव्यू में नयनतारा ने अपना ब्यूटी मंत्र बताया था, जो काफी सिंपल और नेचुरल है।
नयनतारा का मानना है कि इंसान को वही खाना चाहिए, जो उसके रीजन और सीजन के हिसाब से नेचुरली उपलब्ध हो। इस तरह के फूड्स शरीर के साथ जल्दी एडजस्ट होते हैं और स्किन–हेयर हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। उनकी ब्यूटी का बेसिक रूल है — सीजनल, लोकल और फ्रेश फूड। इसके साथ ही वे हाइड्रेशन को भी ब्यूटी का सबसे बड़ा सीक्रेट मानती हैं।

आज की बिजी लाइफ में लोग विदेशी सुपरफूड्स पर ज्यादा भरोसा करते हैं, लेकिन अपनी ही जलवायु में उगने वाली चीजों जैसे नारियल, करी पत्ता, तिल, छाछ, केला, बाजरा को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि ये सभी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं और शरीर को नेचुरल तरीके से हेल्दी बनाते हैं। अगर आप भी उम्र बढ़ने के बाद ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो अपने खान–पान में बदलाव जरूरी है।
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नवजोत अरोड़ा बताती हैं कि सिर्फ लोकल फूड होने से ही स्किन के लिए “ज्यादा बेहतर” होने का कोई पक्का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। लेकिन साइंस यह जरूर कहती है कि सीजनल, फ्रेश और कम प्रोसेस्ड फूड्स स्किन हेल्थ को काफी मजबूत बनाते हैं। भारतीय पारंपरिक डाइट में ये खूब मिलते हैं, इसलिए यह नेचुरली शरीर के साथ फिट होती है।

सीजनल फूड में विटामिन C, पॉलीफिनोल्स और कई तरह के हीट-सेंसिटिव न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो स्किन को सनलाइट, पॉल्यूशन और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। अपने सीजन में खाए गए फल–सब्जियां हाई न्यूट्रिएंट लेवल पर होती हैं, जिससे स्किन की रिपेयर क्षमता बढ़ती है और ग्लो, टाइटनेस और हाइड्रेशन बेहतर होता है।
कई बार लोकल डाइट हमारे गट माइक्रोबायोम के हिसाब से बेहतर काम करती है, क्योंकि हमारा शरीर उसी वातावरण में पला है। इससे पाचन अच्छा रहता है, सूजन कम होती है और स्किन बैरियर मजबूत होता है।
गर्म और नमी वाले इलाकों के सीजनल फूड्स में नेचुरल एंटीऑक्सिडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन्स भरपूर होते हैं। जैसे—
-
विटामिन C: आंवला, संतरा, अमरूद – कोलाजेन बढ़ाता है
-
बीटा कैरोटीन: गाजर, आम, हरी पत्तेदार सब्जियां – स्किन सेल रीजनरेशन
-
विटामिन E: नट्स और सीड्स – सूजन कम
-
जिंक: दालें और बीज – स्किन रिपेयर और हेयर ग्रोथ
हेयर हेल्थ के लिए भी पारंपरिक भारतीय डाइट बेहद फायदेमंद होती है। बीटा-कैरोटीन, विटामिन C और E, जिंक, आयरन जैसे न्यूट्रिएंट्स बालों को रूट लेवल से मजबूत बनाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स स्कैल्प इंफ्लेमेशन कम करते हैं और हेयर फॉल कंट्रोल में मदद करते हैं।
अगर आप भी नयनतारा जैसी ग्लोइंग स्किन और हेल्दी हेयर चाहते हैं, तो अपने रूट्स की तरफ लौटें—सीजनल, लोकल और फ्रेश फूड खाएं और हाइड्रेशन को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं।
